फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समर कैंप से निखरी बच्चों की प्रतिभा

विज्ञापन
लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप में शामिल बच्चे। स्रोत: स्कूल - फोटो : लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप में शामिल बच्चे। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन उल्लास, ऊर्जा और नवाचार से परिपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं एवं सीखे गए कौशल का सुंदर और प्रभावशाली प्रदर्शन किया। समारोह की शुरुआत समर कैंप की उपलब्धियों एवं रचनात्मक स्मृतियों से युक्त बैनर के अनावरण से हुई। उसके बाद एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंच पर देखने को मिलीं। प्री-प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने पपेट शो (कठपुतली नाटक) ने मनमोहक प्रस्तुति दी। आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी में बच्चों की कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता की झलक दिखी। इस अवसर पर संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिक छवि शर्मा, रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें