एसडीबी पब्लिक स्कूल में समर कैंप का अयोजन किया गया। आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षा के बच्चों ने पेपर नैपकिन से कई सुंदर फल बनाए।
स्कूल कैंपस मे लगे समर कैंप में प्रशिक्षिका शिल्पी गर्ग और बुशरा रहमान ने बच्चों को कागज से सुंदर आकृतियां बनाने के टिप्स दिए। बताया कि हम इन्हीं कागजों से घर को सुंदर बना सकते हैं। प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने भी गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करने के बारे में बच्चों का बताया। डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय ने रोचक कहानियां सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया। इस मौके पर अक्षत, उज्ज्वल, अमोघ, संस्कार, अवनेश, दिव्यांश, हिमांशु, लवकुश, आकाश, अनुदेश, प्रतीक, शिवेद्र, संकल्प, वीरेश, प्रशांत, उमंग, अनंतप्रताप सिंह, प्रशांत, हेमराज आदि बच्चों ने भाग लिया।