फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को मिले मृत्युदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। क्षत्रिय महासभा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर प्रदेश कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्यारों को मृत्युदंड की मांग को लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील सिंह ने कहा कि राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से देश भर के क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। देश ने एक सामाजिक नेता खो दिया है। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह के हत्यारों को फांसी की सजा मिले। इस दौरान प्रताप सिंह आचार्य, राजपाल सिंह राठौड़, जिला संयोजक मुनीश सिंह, उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह राघव, रवि प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें