फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। मूसाझाग क्षेत्र के गांव में बुधवार सुबह एक किशोर का शव फंदे से लटका मिला, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को नीचे उतार लिया। फिर उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सोलह वर्षीय लड़का मंगलवार रात परिवार वालों से नाराज होकर घर से निकल गया था। बताते हैं कि परिवार वालों ने शाम को उसे डांट दिया था, जिससे वह नाराज था। फिर वह परिवार वालों को बगैर कुछ बताए घर से निकल आया। रात भर घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसको तलाश किया। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका मिला। उसकी लाश देखकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। गांव के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को नीचे उतार लिया। उसके बाद गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। किशोर की मौत पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इसकी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें