फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में महिला ने फंदे पर लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जमालपुर निवासी पुष्पा (30) पत्नी राकेश की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। दो दिन पहले विवाहिता और उसके पति राकेश में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे पुष्पा नाराज थी। रात उसका पति नीचे मकान में सो रहा था। पुष्पा रात किसी वक्त उठाकर छत पर चली गई और अंदर से जीने का दरवाजा बंद कर लिया। फिर उसने फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह परिवार वाले उठे तो उन्होंने विवाहिता का शव फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार शाम उसका पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि आपसी विवाद में महिला ने आत्महत्या की है। इस संबंध में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें