फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्रांडेड बताकर लगवाईं घटिया स्ट्रीट लाइटें, फंसे तीन प्रधान-तीन सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सत्यापन कराए फर्म को कर दिया आंशिक भुगतान, हर लाइट का दाम 417 रुपये बढ़ाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सात ग्राम पंचायतों में ब्रांडेड स्ट्रीट लाइटों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाली फर्म को बिना सत्यापन आंशिक भुगतान करने पर तीन प्रधान और तीन ग्राम सचिवों को नोटिस जारी किया गया है।

फर्म ने ब्रांडेड स्ट्रीट लाइटें लगवाने के नाम पर घटिया लाइटें लगवा दीं। लगते ही आधी लाइटें खराब हो गईं। हर लाइट पर 417 रुपये ज्यादा भुगतान मांगा गया। डीएम मनोज कुमार ने जब जांच कराई तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। फर्म से भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बहबलपुर, भगतपुर, चंदेसी, भमोरी गौसपुर, जरीफपुर गढि़या, बहेरिया, जाहिदपुर घनसौली में 370 स्ट्रीट लाइटें लगवाने के लिए पंचायत राज विभाग ने गंगा इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स से करार किया गया था।  जांच के दौरान फर्म ने 370 लाइटें लगवाने का दावा किया, जबकि मौके पर 250 लाइटें लगी मिलीं। इसमें से 125 लाइटें खराब  और 125 चालू हालत मेें थीं। शासनादेश के अनुसार, 35 वाट की लाइट का मूल्य सभी कर समेत 3482 रुपये है, जबकि फर्म ने 30 और 35 वाट की लाइट की कीमत 3899.84 रुपये दिखाकर भुगतान मांगा। विभाग की ओर से फर्म को धनराशि नहीं दी गई तो फर्म ने जिलाधिकारी से शिकायत की। शिकायत पर डीएम ने जांच कराई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

इस पर पंचायत राज विभाग की तरफ से जहिदपुर घनसौली प्रधान विपिन कुमार, तत्कालीन सचिव योगेंद्र कुमार, बड़ेरिया प्रधान सुख देवी, तत्कालीन सचिव योगेंद्र कुमार, जरीफपुर गाढि़या प्रधान गुड्डो देवी, तत्कालीन सचिव महीपाल सिंह को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन




पंचायत दावा लगीं खराब

बहबलपुर 40 32 17

भगतपुर 35 14 7

चंदेसी 50 27 23

भमोरी गौसपुर 60 51 17

जरीफपुर गढि़या 100 53 26

बडेरिया 40 40 25

जाहिदपुर 45 33 10



डीएम के निर्देश पर संबंधित फर्म और प्रधानों व तत्कालीन सचिवों को नोटिस जारी किया है। इसमें सात दिन को समय दिया गया। उसके बाद में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। -श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें