फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पावर कॉरपोरेशन में संविदा पर नौकरी करता था सुभाष, और बातों का भी हो सकता है खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में अमन के पकड़े जाने से मामला गर्माया हुआ है, वहीं उसके पिता को लेकर कई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चा है कि सुभाष सक्सेना खुद तो पावर कॉरपोरेशन में संविदा पर नौकरी करता ही था, वह औरों की नौकरी भी लगवाता था।
विज्ञापन

अमन सक्सेना का परिवार मूलरूप से दातागंज के परा मोहल्ले का रहने वाला है। कई साल पहले बदायूं के आदर्शनगर में आ गया था और मकान बनवा लिया। सुभाष सक्सेना कासगंज में नदरई गेट पर स्थित विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मचारी था, लेकिन कुछ साल से उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। इससे वह नौकरी छोड़कर घर आ गया। उसके पास आय का साधन केवल नौकरी थी।
हालांकि उसका भाई संजीव और अनुराग नौकरी कर रहे हैं। वह परिवार का खर्चा चला रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सुभाष भी पावर कॉरपोरेशन में संविदा पर नौकरी लगवाता था। इसके लिए तमाम लोगों से रुपये लिए गए थे। अब जब सुभाष का मोबाइल एटीएस के कब्जे में है तो यह भी संभव है कि संविदा पर नौकरी लगवाने के ही किसी मामले का खुलासा हो जाए।
विज्ञापन

कौन है वो लड़की...जिसके फोटो हो रहे वायरल
आरोपी अमन के साथ एक लड़की के फोटो भी वायरल हुआ है। अब इस लड़की का संबंध उससे क्या है, यह भी जांच में आ रहा है। पिता भी एक लड़की के साथ अमन के संबंध स्वीकार कर रहा है। अमन ने भी शनिवार रात एटीएस की हिरासत में कहा था इस मामले में गुजरात की एक लड़की और दिल्ली का लड़का भी शामिल है। यह भी माना जा रहा है कि जिस लड़की का फोटो है, वही तो गुजरात की नहीं है, जो दिल्ली में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें