अंबियापुर में डीबीटी योजना का लाइव प्रसारण देखते बच्चे। संवाद
बिल्सी। परिषदीय स्कूलों के छात्रों के लिए संचालित डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) की धनराशि अब जल्द ही अभिभावकों के बैंक खातों में आ जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना को हरी झंडी दिखा दी है। इसका लाइव प्रसारण शनिवार को बीआरसी अंबियापुर पर विद्यार्थियों ने देखा।
खंड शिक्षाधिकारी गौतम प्रकाश ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक छात्र के अभिभावक के बैंक खाते में 1200 रुपये भेजे जाएंगे। इस धनराशि से छात्र-छात्राएं अपने लिए दो यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और बैग खरीदेंगे। इसके लिए पूर्व में छात्र-छात्राओं का डाटा वेबसाइट पर फीड किया जा चुका है। संवाद