फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को जल्द मिलेंगे सर्व शिक्षा अभियान के लोगो वाले स्कूल बैग

Thu, 20 Jul 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
school bag
विज्ञापन
नई सरकार नए निजाम के साथ मौजूदा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो की जगह अब सर्व शिक्षा अभियान का लोगो छपे बैग जिले के परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को नि:शुल्क बांटने का निर्णय किया है। जिले के करीब तीन लाख विद्यार्थियों को बैग दिए जाएंगे। बदायूं जिले में कुल 2458 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब 320043 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। हर छात्र एवं छात्रा को एक-एक बैग दिए जाने का प्रावधान है। सपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फोटो छपे बैग देने के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि शासन की ओर से आवंटित हुई थी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की वजह से बैग के वितरण पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद भाजपा सरकार बनने के बाद शासन की ओर से आवंटित धनराशि को वापस कर दिया।  पुराने बैगों को शहर के खेड़े नवादा स्थित स्टोर रूम में रखवा दिया गया। वहीं मौजूदा सरकार ने विद्यार्थियों को नए बैग देने का ऐलान किया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि इस बार विद्यार्थियों को सर्व शिक्षा का अभियान का लोगो छपे बैग ही बांटे जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से 11 जुलाई को जारी शासनादेश के मुताबिक कक्षा-एक से आठ तक परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नि:शुल्क बैग उपलब्ध कराया जाएगा।  एक  बैग की कीमत करीब 150 रुपये है। उन्होंने बताया कि इसके लिए शासन की ओर से अभी बजट नही आया है। बैग 10 सितंबर तक बटेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें