कादरचौक ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विधालय खिरियाबाकरपुर में वार्षिक उत्सव बच्चों को पुरस्कृत करते
कादरचौक। उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरिया बाकरपुर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं का विदाई और प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने बहुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी कक्षा में टॉप तीन में शामिल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही जिन बच्चों की पूरे वर्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति थी। उनको भी पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित परीक्षा में विद्यालय से पांच बच्चों का सिलेक्शन हुआ है। उनको भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की योगा की टीम पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रही थी। उन सभी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। संचालन विनीत सोलंकी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ दिलीप कुमार, संजीव कुमार शर्मा आदि रहे। संवाद