निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षिकाओं ने विजेताओं के नाम घोषित किए तो वह खुशी से उछल पड़ीं। छात्रा जौली ने पहला स्थान पाया। कीर्ति सागर द्वितीय और पूनम को तृतीय स्थान मिला। प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रियंका गुप्ता, पूजा सोलंकी, रजत कुमार, मनोज यादव, रवेंद्र कुमार, असलम, लालकृष्ण, भरत सिंह, कामिनी, मनु और ऊषा देवी आदि मौजूद थीं।