नुक्कड नाटक के माध्यम स्वच्छता का सन्देश देतीं छात्राएं। स्रोत-प्रशासन
बदायूं। पीएमश्री संविलियन विद्यालय आमगांव व बिसौली के कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर में स्वच्छ पर्यावरण सबकी जिम्मेदारी, आसपास फैली गंदगी से होने वाली बीमारियों से संबंधित नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक संगल ने कहा कि अपने आसपास गंदगी न फैलने दें। उन्होंने पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील की। इस मौके पर अपर जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी, न्यायिक अधिकार, तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद