एपीएम कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम
खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए
कॉलेज परिसर में मुख्य अतिथि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. वीपी सिंह ने मां सरस्वती और अयोध्या प्रसाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त किए बगैर भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने स्वागत किया। छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों और अतिथियों को भाव विभोर कर दिया। इन प्रतिभागियों में मयंक गुप्ता, अरुण शर्मा, शीतल सिसोदिया, प्रियल, गुंजन, दामिनी, अमजद, भृगवेंद्र, स्वाति, आकांक्षा और मोहिनी शामिल रहीं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिनेश, इति, नागेंद्र, शकुंतला, सरोज, मनीषा और कल्पना ने सफाई का संदेश दिया। राधाकृष्ण बनी छात्राओं की प्रस्तुति पर सभी झूम उठे। पिछले दिनों कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं थीं। कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल, डायरेक्टर डॉ. एमएसए अग्रवाल, सचिव रामप्रकाश शर्मा और प्राचार्य ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर नीलांशु अग्रवाल, सविता अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, शिशुपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, नीरज रस्तोगी, शिल्पी पांडेय, आशीष कुमार, देवेंद्र उपाध्याय, रश्मि मिश्रा, प्रीति भदौरिया और पंकज नागेंद्र आदि मौजूद रहे।