बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला महाराज नगर निवासी टीटू शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा ओम शर्मा तीन सितंबर को घर से गंगा स्नान करने की बात कहकर कछला गया था। वह अपने एक जोड़ी कपड़े भी साथ ले गया है। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका। बताया कि बेटा शहर के एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। सभी जगह उसकी तलाश की गई, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। संवाद