बिसौली। एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा घर से कपड़े और अपना आधार कार्ड भी ले गई है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की। सूचना पर पुलिस की प्रारंभिक जांच में घर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। संवाद