उझानी। कॉलेज आते- जाते समय अश्लील फब्तियां से परेशान छात्रा ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की 19 वर्षीय बेटी कस्बे के कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से उसे गांव के ही तीन युवक परेशान कर रहे हैं। वह कॉलेज आती- जाती है तो रास्ते में अश्लील फब्तियां कसी जाती हैं। छात्रा ने छह दिन पहले अपने परिजनों को युवकों की हरकतों से अवगत कराया। आरोपी दूसरे संप्रदाय के हैं। आरोप है कि युवकों में से एक ने फोन पर बात नहीं कराने पर छात्रा की मां को भी धमकाया। पुलिस ने आदिल, आसिफ और नजीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद