फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्र का मंडल स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

विज्ञापन
छात्र- अभय
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली कस्बा के शरह बरौलिया निवासी अभय शर्मा ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कक्षा 12 के छात्र अभय का चयन बरेली की मंडल स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। अब वे आगामी 13 अक्तूबर को गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अभय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभय के इस चयन पर उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य और कोच अनमोल शर्मा ने अभय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभय गोरखपुर में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें