फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक दिन की पुलिस महिला डेस्क प्रभारी बनीं छात्रा पुष्पा

विज्ञापन
उझानी में महिला डेस्क प्रभारी बनी छात्रा पुष्पा। संवाद
विज्ञापन
उझानी। पुलिस के मिशन शक्ति अभियान में रजत विद्या मंदिर बसोमा की छात्रा पुष्पा को एक दिन के लिए पुलिस की महिला डेस्क प्रभारी बनाया गया। कक्षा आठ की छात्रा पुष्पा शाक्य कोतवाली क्षेत्र की निवासी हैं। वह विद्यालय के डायरेक्टर रजत गुप्ता और शिक्षिका पूजा शर्मा के साथ सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंचीं। उन्हें पुलिस की महिला हेल्प डेस्क का एक दिन का प्रभारी बनाया गया। एसएसआई शिवकुमार मलिक और डेस्क प्रभारी भारती सिंह ने पूजा को पुलिस के क्रियाकलापों के बारे में उसे अवगत कराया। पुष्पा महिला फरियादियों से भी रूबरू हुईं। उनके सामने साइबर अपराध का एक मामला सामने आया। फरियादी से घटना के बारे में जानने के बाद उन्होंने साइबर अपराध से बचने के टिप्स भी दिए। इस मौके पर महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें