उझानी। रेलवे अंडरपास के नजदीक युवक ने छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी उसकी पिटाई कर भाग गया। यह घटना मंगलवार सुबह की है। इलाके के एक गांव के व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी बदायूं के डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। आरोप है कि जब वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकलकर अंडरपास के नजदीक पहुंची तो पड़ोसी युवक अंकुश ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर अंकुश हमलावर हो गया। उसने छात्रा को पीट दिया। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजनों के साथ उसने कोतवाली आकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अंकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद