उझानी। पड़ोस की दुकान से सामान खरीदने की कहकर घर से निकला छात्र लापता हो गया। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन भी शुरू कर दी लेकिन दूसरे दिन भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। लापता छात्र के पिता ने पुलिस को अवगत कराया है।
लापता अनुराग माहेश्वरी उर्फ छोटू (17) कोतवाली क्षेत्र के गांव मिहौना निवासी गजेंद्र माहेश्वरी का पुत्र है। वह शुक्रवार दोपहर में घर से यह कहकर निकला कि पड़ोस की दुकान से सामान लेकर आना है। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा तो परिजन दुकान पर भी पहुंचे। परिजनों से दुकानदार से जानकारी की तो उसने अनुराग के दुकान पर आने से इंकार कर दिया। देर शाम तक आसपास इलाके में भी उसकी खोजबीन की गई। पिता गजेंद्र ने बताया कि अनुराग इंटर का छात्र है। अनहोनी से आशंकित गजेंद्र ने शनिवार को पुलिस को भी अवगत करा दिया है। पुलिस भी उसका सुराग लगाने की कोशिश में जुट गई है।