फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छात्र लापता, तीन दिन बाद नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
लापता छात्र आशीष।
विज्ञापन
दहगवां। घर से बाल कटवाने की कहकर निकला छात्र तीन दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा। थाना पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कड़ई निवासी दिनेश ने पुलिस को बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा आशीष कक्षा आठ का छात्र है। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे अशर्फी लाल इंटर कॉलेज में पढ़ने गया था। छुट्टी होने के बाद घर आया और बाल कटवाने की कहकर जरीफनगर चला गया। तब से अब तक घर नहीं आया है। परिजनों ने रिश्तेदार और जान पहचान के लोगों से संपर्क किया लेकिन उसका पता नहीं लग सका। पिता की तहरीर पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें