फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में छात्र की मौत, दो घायल

विज्ञापन
अरुण कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सिसरका निवासी 18 वर्षीय दसवीं के छात्र अरुण कुमार की सोमवार को संभल जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अरुण सोमवार सुबह अपने साथी रम्पुरा, बहजोई निवासी विशाल के साथ बाइक से बिलारी जा रहे थे। रास्ते में संभल जिले के बनियाठेर के नजदीक उन्हें गांव का ही कुलदीप मिला। उसे देखकर उन्होंने बाइक रोकी तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अरुण की मौत हो गई जबकि विशाल और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। चालक उघैती थाना क्षेत्र के गांव खंडुआ निवासी सुंदर को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद अरुण का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें