फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीढि़यों से गिरने से हुआ लकवा, छात्रा की मौत

विज्ञापन
मृतक सानिया का फाइल  फोटो
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ निवासी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ने वाली छात्रा की बुधवार को लकवे के कारण मौत हो गई। राजमिस्त्री सादिक अल्वी की 15 वर्षीय पुत्री सानिया बी नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों वह सीढि़यों से पैर फिसलने पर गिर गई थी, जिससे उसकी कमर में कुछ चोट आई। जिसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गए। इसके बाद उसे लकवा हो गया। बुधवार को सानिया बी ने दम तोड़ दिया। उसकी मां गुलशन का रो-रोकर बुरा हाल है। छात्रा के निधन पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, सपा नगराध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, दीपक चौहान, हाजी अजमल खां, सभासद शाहनवाज अल्वी आदि ने गहरा दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें