बदायूं। परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। सुबह नौ बजे से रोडवेज चौराहा खाली करा लिया गया था। यहां अनावश्यक वाहनों को नहीं रुकने दिया गया। शहर में जाम लगने वाले प्रमुख चौराहों, तिराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। सामान्य दिनों के मुकाबले रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ रही। लोकल रूटों पर रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए। ज्यादातर अभ्यर्थी स्थानीय या फिर पड़ोसी जिलों के थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने वाहनों से परीक्षा देने आए।
रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर तैनात रही फायर ब्रिगेड
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक परशुराम चौराहे पर फायर ब्रिगेड तैनात रही। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी रेलवे स्टेशन पर भी खड़ी रही। दोनों जगह अग्निशमनकर्मी अलर्ट रहे। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद अधिकारी भी शहर का भ्रमण करते रहे।
परीक्षा केंद्रों के आसपास बंद रहीं फोटो स्टेट की दुकानें
परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलने दी गई। यहां तक की कचहरी और उसके आसपास की दुकानें भी बंद रहीं। सुबह नौ बजे से पहले ही पुलिस ने सभी दुकानदारों को बता दिया था कि जब तक परीक्षा चलेगी, सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। इससे जरूरी कामकाज भी प्रभावित रहा।
एक-दूसरे से प्रश्नों को लेकर चर्चा करते रहे अभ्यर्थी
परीक्षा देने के लिए जाते समय अभ्यर्थियों में घबराहट और बेचैनी देखने को मिली थी। हालांकि जब अभ्यर्थी परीक्षा देकर केंद्रों के बाहर निकले तो उनके चेहरे पर सुकून के भाव थे। वे एक-दूसरे से प्रश्नों को लेकर चर्चा कर रहे थे। प्रश्नों के उत्तरों का भी मिलान कर रहे थे। अमर उजाला की टीम ने अभ्यर्थियों से बात की तो उनका कहना था प्रश्नपत्र कुल मिलाकर ठीक था। ज्यादा कठिन नहीं था। गणित के कुछ प्रश्न जरूर कठिन लगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए थोड़ा और वक्त मिलता तो अच्छा होता।
बायोमेट्रिक हाजिरी, मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक हाजिरी और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली पाली में सुबह नौ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लाइन लग गई। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थी अपने मोबाइल और अन्य सामान आसपास की दुकानों पर रख आए।
राजाराम महिला इंटर कॉलेज पर परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थित दर्ज करते कर्मचारी। संवाद