मुजरिया थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण करतीं इंस्पेक्टर रेनू सिंह। स्रोत पुलिस
बदायूं। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिलेभर में पुलिस मुस्तैद रही। विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
एक दिन पहले ही एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने सभी थानों की पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। इसी के मद्देनजर सोमवार को सुबह से ही पुलिस सतर्क रही। एसएसपी ने स्वयं शहर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी देहात राम मोहन सिंह ग्रामीण इलाकों में मोर्चा संभाले रहे। उन्होंने वजीरगंज, बिसौली और फैजगंज बेहटा समेत कई थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। सोमवार को जहां पुलिस सतर्क रही, वहीं सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।