फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरिल नदी बार्डर पर पुलिस निगरानी बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी। लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही दबतोरी-सिरौली रोड पर अरिल नदी बार्डर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। दरअसल, यह बार्डर बदायूं को बरेली, रामपुर और मुरादाबाद से भी जोड़ता है। पशु तस्करी के साथ आपराधिक वारदातों को लेकर भी अरिल इलाका कई बार सुर्खियों में रहा है। ऐसे में पुलिस कोई चूक करना नहीं चाहती। रविवार को इंस्पेक्टर बिसौली पंकज लवानिया ने दबतोरी-सिरौली रोड का निरीक्षण किया। यहां तैनात स्टाफ के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। अरिल बार्डर पर तैनात सब इंस्पेक्टर ब्रज किशोर ने बताया कि शक होने पर बड़े वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। अगर कोई शादी-ब्याह का मामला है तो दूल्हा समेत सिर्फ चार लोगों को सीमा पार करने की अनुमति दे रहे हैं। बाकी बरातियों को वापस किया जा रहा है। सीमा पर चौकसी के साथ 24 घंटे ड्यूटी दी जा रही है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि अरिल सीमा पर लगातार चौकसी बरती जा रही है। तीन जिलों का यह बार्डर सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें