फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुसीबत बन रहे सड़कों पर घूमते छुट्टा पशु

विज्ञापन
बिल्सी के सरकारी अस्पताल के पास बीच सड़क पर खड़े आवारा गोवंश। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर में इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके कारण यहां के लोग काफी परेशान हो रहे हैं। किसानों ने फसलों को नुकसान पहुंचने के डर से खेतों की तारबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के सरकारी अस्पताल मार्ग पर अक्सर सैकड़ों छुट्टा पशु मुख्य सड़क पर घूमते रहते हैं, जिससे कभी-कभी रास्ता पूरी तरह से जाम हो जाता है। इनके सड़क पर घूमने से कई बार हादसे हो चुके हैं। इसमें दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कभी-कभी ये पशु उन पर हमला भी बोल देते है। इन पशुओं के झुंड अक्सर बाइपास मार्ग पर बैठे रहते हैं।
रात को यही झुंड क्षेत्र के किसानों की फसलों को चौपट कर देते है। इससे किसानों की रातों की नींद उड़ा हुई है। सांड़ दिन में बाजार में सड़कों पर आपस में लड़ते नजर आते हैं। लोगों ने अधिकारियों को कई बार शिकायत की है, मगर आज तक किसी भी अधिकारी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें