फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह अगस्त को होने वाले धरना-प्रदर्शन को लेकर बनाई गई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की बैठक जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य के आवास पर शनिवार को हुई। बैठक में छह अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के बाहर होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्तर पर माध्यमिक शिक्षकों की तमाम समस्याएं लंबित हैं। उनका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन अनुदान होने के बाद भी देर से दिया जा रहा। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों के वेतन से एनपीएस के नाम पर जो पैसा काटा गया वो उनके एनपीएस खातों में नहीं पहुंचा। इस मौके पर अनिल पंवार, जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल झा, आय व्यय निरीक्षक विनय कुमार चौहान, संयुक्त मंत्री गुडडू सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें