फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों की दीवारों पर दिखेगी इलाके की पहचान

Fri, 12 Jan 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
kachchla ghat station
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता के स्लोगन, सुविचार और आपदा के समय सहयोग लेने के लिए प्रमुख डॉक्टरों के नाम और पते के साथ स्टेशन से उनके अस्पताल और क्लीनिक की दूरी तो दीवारों पर लिखी मिलती है लेकिन अब उस इलाके की पहचान का भी चित्रण किया जाएगा।  पूर्वोत्तर रेलवे की बरेली-कासगंज ब्राडगेज लाइन के स्टेशनों पर इलाके की सचित्र पहचान दीवारों पर अंकित कराने की कवायद के तहत दो दिन पहले यहां स्टेशन का बाहरी लुक बदला-बदला नजर आया। स्टेशन कैंपस की दीवार पर कछला घाट पर गंगा स्नान का चित्रण किया गया। घाट के साथ ही गंगा के नजारे और पुल पर गुजरती ट्रेन को बड़ी खूबसूरती के साथ दीवार पर दर्शाया गया। इसी क्रम में स्टेशन परिसर में कुछेक उत्पाद कंपनियों के होर्डिंग्स उतरवा दिए गएं। जल्द ही कछला गंगाघाट के ब्रिज हॉल्ट पर भी भागीरथी का चित्रण किया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक एसके यादव का कहना है कि उझानी रेलवे स्टेशन की प्रमुख दीवार पर इलाके की पहचान का चित्रण अच्छी बात है। यह काम रेलवे ने निजी कंपनी के जरिए शुरू कराया है। इससे स्टेशन परिसरों की सुंदरता पर चार चांद लग जाएंगे। स्टेशनों पर स्वच्छता और सुंदरता रेलवे का मूलमंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें