फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: थाना प्रभारियों ने मिशन शक्ति टीम के साथ लगाई चौपाल

विज्ञापन
शहर में पैदल मार्च करते डीएम, एसएसपी समेत अन्य अ​धिकारी। स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
बदायूं। महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए मिशन शक्ति अभियान फेज-5 जिले भर में चल रहा है। शुक्रवार को जिले के सभी थानों पर तैनात मिशन शक्ति की टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक करते हुए उनके अधिकारों व उनकी सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


एंटीरोमियो टीम ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के बस अड्डों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों, कस्बों, प्रमुख बाजारों, मंदिर, शॉपिंग मॉल, बीट क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, मोहल्लों, स्कूल-काॅलेज आदि के आसपास गश्त एवं चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए जागरूक किया।
महिलाओं से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में बताया। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों व साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन






शहर में पैदल मार्च कर महिलाओं को किया जागरूक



बदायूं। शांति व्यवस्था कायम रखने और जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से नगर के व्यस्ततम भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च किया। शहर के प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील स्थानों और मुख्य चौराहों नवादा चौक, पथिक चौक आदि क्षेत्रों तक जिलाधिकारी और एसएसपी पुलिस बल के साथ पैदल पहुंचे।



पैदल मार्च के दौरान बाजार में मिली महिलाओं को भी मिशन शक्ति से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा भाव का एहसास कराया गया। डीएम निधि श्रीवास्तव ने प्रत्येक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस बल की ड्यूटी के साथ ही थाना पुलिस को भी तैनात रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव समेत पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद

शहर में पैदल मार्च करते डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी। स्त्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें