बदायूं। भारत विकास परिषद रुहेलखंड की प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 26 अक्तूबर को नगर में होगा। इसका दायित्व परिषद की गौरीशंकर शाखा को सौंपा गया है। बदायूं क्लब में आयोजित बैठक में प्रांत अध्यक्ष संजीव जौली ने प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभाव एवं राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को प्रबल करना है। इस दौरान देशभक्ति पर आधारित हिंदी और संस्कृत गीत गाए जाएंगे। प्रांत संयोजक अंशु शर्मा ने कार्यक्रम की तिथि तय होने की जानकारी दी। वहीं, अजय सक्सेना और आयुष भारद्वाज ने बताया कि प्रांत की 12 शाखाओं की विजेता टीम इसमें प्रतिभाग करेगी। बैठक में शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय, सचिव सौरभ रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष सिंघल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद