कछला। भागीरथी घाट कछला पर 18 अक्तूबर को होनी वाली आरती के मद्देनजर राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश ने गंगाघाट व आरती स्थल का निरीक्षण।
राज्य सूचना आयुक्त की ओर से 18 अक्तूबर को कछला घाट पर गंगा महाआरती कराई जाएगी। गंगा महाआरती 11 आरती की चौकी लगाकर होगी। इस अवसर पर कछला के चेयरमैन जगदीश सिंह, चौकी इंचार्ज योगराज सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार, आरती संचालक नीरज शर्मा व नगर पंचायत कर्मियों के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद