दुगरैया गांव में चोर नलकूप की कोठरी में नकब लगाकर स्टार्टर और केबिल चोरी कर ले गए। संवाद
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के दुगरैया गांव में बुधवार रात पांच किसानों के नलकूपों की कोठरी में नकब लगाकर चोर स्टार्टर व केबल चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार की सुबह मामले की जानकारी होने के बाद किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया में एक ही रात में पांच किसानों के नलकूपों में चोरों ने नकब लगा लिया। किसान भुवनेश, मोहम्मद खालिद, उवैसुल, अवधेश उर्फ देवेंद्र व एक अन्य के खेतों पर नलकूप लगे हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम के समय नलकूपों को बंद कर घर आ गए। रात में किसी समय चोरों ने उनके नलकूप की कोठरी में नकब लगाकर स्टार्टर व केबल चोरी कर लिए। जब सुबह को किसान अपने खेतों पर सिंचाई करने के लिए गए तो कोठरी में नकब लगा देख घबरा गए और अंदर झांककर देखा तो वहां से स्टार्टर व केबिल चोरी हो गया था। किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है घटना की जांच की जा रही है।