फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बसों ने सुबह किया संचालन बंद, चालक-परिचालकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डग्गामार वाहनों के संचालन से आमदनी गिरी तो प्राइवेट बसों के चालक-परिचालकों ने हड़ताल कर धरना देना शुरू कर दिया। दोपहर बाद पहुंचे अधिकारियों ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना व हड़ताल खत्म करा दी।
विज्ञापन

जिला बस ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हम लोग शासन व प्रशासन को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, इसके बावजूद तमाम वाहन ऐसे हैं जिन पर कोई परमिट नहीं है। वह लगातार सवारी ले जा रहे हैं जो सही नहीं है। इससे प्राइवेट बसों पर काफी फर्क पड़ता है। जबकि प्राइवेट बसों द्वारा प्रतिमाह सात हजार रुपये का टैक्स दिया जाता है। साथ ही प्रति चक्कर 25 रुपये नगर पालिका को दिए जाते हैं। इसके बावजूद अनाधिकृत रूप से सवारी ले जाने वाले वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
हालांकि कुछ समय पहले प्रदेश सरकार द्वारा अवैध स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। तब कुछ समय के लिए इनका संचालन बंद हो गया था पर अब यह फिर से शुरू हो गए हैं। यूनियन महासचिव मुर्तजा हित खान ने कहा कि बस ऑपरेटर की मांग है कि इन वाहनों का स्टैंड तय किया गया है, वहीं से इनका संचालन किया जाए। वहीं शाम को एआरटीओ सोहेल अहमद और टीएसआई अब्दुल सत्तार ने हड़ताल पर बैठे चालक-परिचालकों से वार्ता की। आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को खत्म कर दिया। उसके बाद में प्राइवेट बसों का संचालन शुरू हो सका। इस मौके पर राजीव जैन, भरत गुप्ता, शमशाद हुसैन, गुड्डू खान, रामेश्वर दयाल, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें