फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्टेडियम ट्रेनीज टीम ने 4-2 से जीता मैच

Thu, 17 Oct 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित हॉकी मैच से पूर्व ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसपी ग्राम
विज्ञापन
बदायूं। जिलास्तरीय जूनियर बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने स्टेडियम बी को 4-2 से हरा दिया।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को हॉकी प्रतियोगिता हुई। इसमें पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज और एपीजे पब्लिक स्कूल के बीच में हुआ। यहां पर शुरू से ही स्टेडियम ट्रेनीज के खिलाड़ी मैच में हावी दिखाई दिए। उन्होंने 4-0 से यह मैच अपने नाम किया गया।
इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मैच सेंट मारिया स्कूल और स्टेडियम बी के बीच में खेला गया। इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार 3-2 से यह मैच स्टेडियम-बी ने जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनीज और स्टेडियम बी के बीच में हुआ। यहां पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत में तो काफी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में स्टेडियम ट्रेनीज के खिलाड़ी हावी होते दिखाई दिए। अंत में स्टेडियम ट्रेनीज ने 4-2 से यह मैच अपने नाम कर लिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम, भारोत्तोलन प्रशिक्षक राजीव कुमार, हॉकी प्रशिक्षक आबिद अली, बॉक्सिंग प्रशिक्षक शैवर अली आदि मौजूद रहे। संवाद

जिला स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित हॉकी मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एसपी ग्राम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें