फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शटडाउन न देने पर एसएसओ को पीटा, लाइनमैन समेत दो पर रिपोर्ट

Fri, 25 Aug 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत विद्युत उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन ने सब स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) से जबरन लाइट का शटडाउन मांगा। उन्होंने मना कर दिया तो अगले दिन उसने साथी के साथ आकर मारपीट कर दी। एसएसओ की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसएसओ कुंवर सिंह का आरोप है कि एक अगस्त की रात विद्युत उपकेंद्र पर तैनात था। रात करीब 11 बजे खेड़ा जलालपुर फीडर पर तैनात लाइनमैन किसनी खेड़ा निवासी धीरेंद्र उर्फ कल्लू ने शटडाउन मांगा तो उसने शटडाउन देने से इन्कार कर दिया। इससे गुस्साए धीरेंद्र ने दूसरे दिन आने साथी मुगरिया नगला निवासी अर्जित उर्फ सुरजीत के साथ सुबह नौ बजे उपकेंद्र पर आकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। थाना पुलिस एसएसओ की तहरीर पर दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें