फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आजम खां के लिए सपा की मदद सिर्फ दिखावा- आबिद रजा

विज्ञापन
आबिद रजा।
विज्ञापन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आबिद रजा ने आजम खां को सजा मिलने के बाद बयान दिया। उन्होंने कहा कि आजम खां व उनके परिवार के लिए समाजवादी पार्टी की मदद महज एक दिखावा है।
विज्ञापन

सिर्फ मुसलमानों को गुमराह करने के लिए फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर दिए जाते हैं। जमीनी स्तर पर कोई धरना प्रदर्शन नहीं होता। आजम खां व उनके परिवार का आज जो हाल है, उसकी बहुत हद तक जिम्मेदार समाजवादी पार्टी भी है। समाजवादी पार्टी मजबूत मुस्लिम लीडर को एक एक करके खत्म कर रही है। समाजवादी पार्टी का कोई बड़ा नेता उनके परिवार से जेल में मिलने तक नहीं गया। इसलिए सपा की मदद दिखावा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें