फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अंडर-16 टीम में बदायूं के तीन खिलाडिय़ों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अंडर-16 आयु वर्ग की बरेली मंडल की टीम में बदायूं क्रिकेट एसोसिएशन के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव संतोष शर्मा के मुताबिक चयनित खिलाड़ियों में अक्षत दुआ का बल्लेबाज तथा माधव गुप्ता व अभय का गेंदबाज (स्पिनर) के रूप में चयन हुआ है। मंडलीय टीम में कुछ 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें तीन खिलाड़ियों के बदायूं का होना गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन मई में हुए ट्रायल मैच के आधार पर हुआ है। अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण कमला क्लब कानपुर में होगा। इन खिलाड़ियों के चयन के बारे में सलेक्टर कर्नल सीताराम ने जानकारी दी है। खिलाड़ियों के चयन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र मोहन सक्सेना, लेफ्टिनेट आरपी शर्मा, एमपी सिंह, आरसी सक्सेना, रणवीर, गोविंद, उत्कर्ष आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें