फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नल पर करंट आने से स्पेलर मिस्त्री झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कस्बा कादरचौक निवासी स्पेलर मिस्त्री चिरौंजी लाल (50) शुक्रवार देर शाम अपने घर में लगे हैंडपंप से पानी भर रहे थे, तभी अचानक बिजली लाइन से करंट उतर आया, इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन रात आठ बजे उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया है। परिजनों ने बताया कि घर में लगे नल में अर्थ का तार लगा है, इससे नल में करंट आ गया था। चिरौंजीलाल के नल के छूते ही उन्हें करंट लग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें