नेमपाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
ओरछी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, इसमें चालक नेमपाल (42) की मौके पर ही मौत हो गई। चालक नेमपाल सुबह कार लेकर चंदौसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गनगोली गांव की पुलिया के नजदीक कार अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार तोड़कर चालक के शव को बाहर निकाला।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बंजरिया खानपुर निवासी नेमपाल अन्नपूर्णा कोल्ड स्टोर के मालिक शरद कुमार की कार चलाते थे। वह शनिवार सुबह करीब पांच बजे कोल्ड मालिक के परिवार को घर छोड़कर चंदौसी की ओर जा रहे थे। मालिक ने उसे कार कोल्ड स्टोर में खड़ी करने को कहा था। बताया जा रहा है कि वह गनगोली गांव की पुलिया के नजदीक पहुंचे थे कि अधिक रफ्तार की वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकरा गई। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के दौरान हाईवे पर ज्यादा वाहन नहीं चल रहे थे। कुछ लोगों ने हादसे को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिससे एसओ वेदपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी मंगवाकर कार तुड़वाकर चालक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक चालक की मौत हो गई थी। चालक नेमपाल पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी।
नेमपाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
नेमपाल का फाइल फोटो। स्रोत परिवार