फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सपा समर्थक ने दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में सपा समर्थक ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ गालीगलौज कर दी। उसे जान से मारने की धमकी दी। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी भाजपा कार्यकर्ता शाहरुख खान का कहना है कि वह उघैती क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर में किराए की दुकान में फर्नीचर का काम करता है।
विज्ञापन

शाहरुख खान के मुताबिक, 21 अप्रैल की शाम करीब चार बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम राहुल यादव निवासी दहगवां बताया। उसने कॉल करके पूछा कि तुम किसको वोट दोगे तो उसने उसने बताया कि भाजपा को। इससे राहुल यादव नाराज होकर उस पर भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। शाहरुख ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने राहुल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें