बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कहा कि बिसौली विधानसभा में दबतरा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दबतरा रेलवे स्टेशन से रोजाना बरेली-चंदौसी-दिल्ली पैसेंजर और दिल्ली-चंदौसी-मुरादाबाद-बरेली को रद्द कर दिया है। इसकी वजह से आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जनहित में ध्यान में रखते हुए इन दोनों ट्रेनों का दोबारा संचालन किया जाए। संवाद