फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिछले दंगल में बराबरी पर रहा सपा और भाजपा का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पर भाजपा तो तीन पर सपा ने हासिल की थी जीत, एक पर निर्दलीय भारी
विज्ञापन

पांच सीटें अनारक्षित और दो पर लड़े थे पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भले ही भाजपा ने 2017 में देश और प्रदेश में बहुमत हासिल कर सरकार बनाई लेकिन निकाय चुनाव में जिले में इसका खास असर नहीं रहा था। सात नगर पालिका अध्यक्ष की सीट में से सपा ने तीन पर जीत हासिल की थी जबकि तीन पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी रहे। एक सीट पर निर्दलीय को जीत मिली।
जिले में बदायूं सदर समेत ककराला, बिल्सी, सहसवान, उझानी, दातागंज व बिसौली नगर पालिका है। साल 2017 में बदायूं सीट से भाजपा की दीपमाला गोयल चुनाव जीतीं। दातागंज से भाजपा के आकाश वर्मा जीते तो बिल्सी से अनुज वार्ष्णेय ने सीट पर कब्जा जमाया। ककराला नगर पालिका से सपा की परवीन खां विजयी रहीं तो उझानी से पूनम अग्रवाल ने भाजपा को शिकस्त दी। बिसौली से अबरार अहमद ने जीत हासिल की। भाजपा प्रत्याशी सरिता दूसरे स्थान पर रहीं। सहसवान की सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़े मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने जीत का परचम लहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बसपा और कांग्रेस की स्थिति रही सबसे खराब
पिछले चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का प्रदर्शन शहर सीट पर निराशाजनक रहा। बदायूूं सीट से पार्टी की प्रीति साहू तीसरे नंबर पर रही थीं लेकिन उन्हें केवल 1377 वोट ही मिल पाए। उझानी सीट पर भी यही हाल रहा। बसपा के पुरुषोत्तम दास तीसरे स्थान पर रहे लेकिन अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। बिल्सी से बसपा के विनय कुमार को केवल 351 वोट, बिसौली के इजहार अहमद को 172, दातांगज से हरीश चंद्र को 833 वोट मिले। सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। बदायूं पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रहे कांग्रेस की राजरानी को केवल 590 वोट मिले थे और वह पांचवें स्थान पर रही थीं। केवल बिल्सी नगर पालिका में कांग्रेस का प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहा था।

पिछले चुनाव में ये रही पालिकाओं की स्थिति-
बदायूं-
विजेता- दीपमाला गोयल- भाजपा
उप विजेता- फात्मा रजा- सपा
उझानी विजेता- पूना अग्रवाल- सपा
उपविजेता- शंकर- भाजपा
बिल्सी
विजेता- अनुज वार्ष्णेय- भाजपा
उपविजेता- संजीव कुमार- कांग्रेस

बिसौली-
विजेता- अबरार अहमद- सपा
उपविजेता- सरिता- भाजपा
सहसवान
विजेता- मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां- निर्दलीय
उपविजेता- अनुज माहेश्वरी- भाजपा
दातागंज
विजेता- आकाश वर्मा- भाजपा
उपविजेता- मोहम्मद इशाक- सपा

ककराला
विजेता- मुस्लिम खां- सपा
उपविजेता- नजमुल जमा खां- निर्दलीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें