आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की हुई बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रमुख मुद्दा सेकेंड बैच के समायोजन प्रक्रिया शुरू कराने में ढिलाई बरते जाने का उठाया गया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रावेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों के सेकेंड बैच के समायोजन में लेटलतीफी बरती जा रही है। जबकि द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों का परिणाम भी घोषित हो चुका है। इतना ही नहीं अंकपत्र भी डायट में उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समायोजन की मांग को लेकर आगामी चार मार्च को मालवीय आवास पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। बैठक में सतीश चंद्र गुप्ता, निर्भान सिंह यादव, राजीव कुमार, जोगेंद्र सिंह, अजयवीर यादव, सुरेश यादव, जितेंद्र यादव, मुनेंद्र पाल, रमेश यादव, रामगोपाल, विनोद सक्सेना, विनोद राठौर, दिनेश चौधरी, जंडैल सिंह, अरविंद पटेल, फुरकान अली, शराफत आदि मौजूद रहे।