फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में झाबर की पुलिया के नजदीक सोमवार देर शाम एक बाइक और ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस दौरान बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव उरला निवासी सुरेश पाल सिंह और उनका बेटा शिवम बाइक पर रिश्तेदारी से दावत खाकर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बदायूं-आंवला मार्ग पर झाबर की पुलिया के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता सुरेश पाल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना पुलिस ने इसकी सूचना उनके परिवार वालों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें