फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोई कार्मिक ड्यूटी कार्ड के लिए तो कोई मतपेटिकाओं के लिए भटका

विज्ञापन
बस में सवार होती पोलिंग पार्टियां। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मंडी समिति से सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। अव्यवस्था के चलते कोई कार्मिक ड्यूटी कार्ड के लिए भटका तो कोई मतपेटिकाओं के लिए। किसी को बस नहीं मिल रही थी तो कोई अपने साथी को तलाशता रहा। भीषण गर्मी में भी पंडाल में लगे कई पंखे चल नहीं रहे थे। जो चल रहे थे, वो तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने के कारण गर्म हवा दे रहे थे। लोग पीने के पानी तक के लिए भटक रहे थे।
विज्ञापन

बदायूं लोकसभा क्षेत्र के बदायूं, बिल्सी, बिसौली, सहसवान और आंवला लोकसभा क्षेत्र के दातागंज और शेखूपुर क्षेत्र में सात मई को मतदान होना है। इसको लेकर शहर मंडी समिति से सोमवार सुबह एक हजार से अधिक कर्मचारी वहां पर जुटे। इसमें पीठासीन से लेकर मतदान अधिकारी, पुलिस फोर्स समेत अन्य अधिकारी भी शामिल थे। यहां पर प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाएं की गईं थीं, लेकिन यह व्यवस्था कर्मचारियों की मौजूदगी के आगे बेकार साबित हुई।
लोगों ने गर्मी से बचने के लिए पेड़ की छाया तलाशी। कर्मचारियों को लाने ले जाने के लिए बसों का इंतजाम इस तरह किया गया है कि कर्मिकों को चिलचिलाती धूप में बसों को तलाशना मुश्किल हो गया था। साथ ही कर्मचारियों को कहां से ड्यूटी मिलेगी, कहां से किस विधानसभा क्षेत्र का सामान मिलेगा। किसी को कुछ पता नहीं था, कर्मचारी वहां पर लगे स्टॉलाें पर भटकते रहे।

बस में सवार होती पोलिंग पार्टियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें