फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क हादसे में सोलर प्लांट कर्मी की मौत

विज्ञापन
मृतक सौरभ तोमर। फाइल फोटो
विज्ञापन
उझानी/ कछला। होटल पर खाना खाने के बाद दोस्तों को पहुंचाकर घर लौट रहे बाइक सवार जिला स्तर के क्रिकेटर रहे सोलर प्लांट कर्मी सौरभ तोमर की शुक्रवार रात किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शनिवार अपराह्न अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हादसा रात में करीब 11 बजे हुआ। कछला निवासी सौरभ तोमर (25) पुत्र स्व. राकेश कुमार तोमर दातागंज के सोलर प्लांट पर काम करते थे। शुक्रवार को उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। चाचा राजेश तोमर के मुताबिक- सौरभ ने देर शाम बरेली-मथुरा हाईवे स्थित एक होटल पर दोस्तों के साथ खाना भी खाया था। इसके बाद वह उझानी निवासी दोस्तों को घर छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। वितरोई मोड़ और कछला के बीच एक फिलिंग स्टेशन के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसके मोबाइल की अंतिम कॉल के नंबर को डायल किया तो फोन उनके दोस्त को लगा। इसके बाद दोस्त उनकी हालत नाजुक बताते हुए बरेली भी ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही सौरभ की मौत हो गई। सौरभ के परिवार के लोग भी बरेली पहुंच गए।

सौरभ की मौत से बुझा परिवार का चिराग
सड़क हादसे में सौरभ तोमर के परिवार के सदस्यों की असमय मौत का पहाड़ पहली बार उस वक्त टूटा, जब वह करीब पांच साल के थे। तब पिता राकेश तोमर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके दो साल बाद सौरभ की मां अलका भी चल बसीं। दो बड़ी बहनें पारूल और गुंजन हैं। उनकी शादी हो चुकी है। बहनों ने छोटे भाई सौरभ की परवरिश में अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2012 में उनके बड़े भाई गौरव तोमर भी सड़क हादसे में चल बसे थे। इसके बाद सौरभ ही इकलौते चिराग बचे थे। सौरभ की शादी नहीं हुई थी। कछला में संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले सौरभ के ताऊ अशोक कुमार और ताई शकुंतला तोमर नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

मृतक सौरभ तोमर। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें