बदायूं। मदर्स पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का गठन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों को बैच पहनाकर अलंकृत किया गया। स्कूल की छात्रा स्नेहा को हेड गर्ल और आराध्या को उप हेड गर्ल बनाया गया।
कक्षा आठ से 12 वीं तक की छात्राओं को उनके हाउस में कप्तान, उपकप्तान बनाया गया। जिसमें वीरांगना हाउस से सुमैरा खान को कप्तान व लवी को उपकप्तान, कोकिला हाउस से बुशरा कुरैशी को कप्तान व अदिति को उपकप्तान, नायडू हाउस से अनुष्का को कप्तान व अनायजा को उपकप्तान बनाया गया।
खेल कप्तान की जिम्मेदारी सुमेरा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के इंचार्ज की जिम्मेदारी गौरी व अनुशासन कप्तान की जिम्मेदारी अनमता को दी गई। स्कूल प्रधानाचार्य शीबा खान ने छात्राओं को उनके पदों का कार्यभार सौंपा। सभी छात्राओं को अपने-अपने कार्यों का निर्वाह्न करने की शपथ दिलवाई। संवाद