राजकीय महाविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में भाग लेता छात्र।स्रोत-संस्थान
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में युवा महोत्सव में सोमवार को भाषण, पोस्टर, एकल अभिनय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर निखिल सिंह चौहान, तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से गीतांजलि सिंह व अनूप सिंह रहे।
नारी सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से शिव कुमार व आमरीन ने हासिल किया। दूसरे स्थान पर स्नेहा पांडेय और तीसरे पर कोमल सक्सेना व सुरभि शर्मा रहीं। एकल अभिनय प्रतियोगिता में शगुन शर्मा पहले, विपिन कुमार दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।
पाक कला में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से प्रियंका गुप्ता, प्रियंका पाल व तान्या देओल रहे। दूसरा स्थान सुहानी गुप्ता व बॉबी गुप्ता और तीसरे पर संयुक्त रूप से प्रीति राठौर, कमल सक्सेना व नीतू शर्मा रहीं।
इस मौके पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजधारी यादव, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. सचिन राघव, डॉ. सरिता यादव, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।