- राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से जल दिवस के अवसर पर ‘कैच दी रैन परियोजना 3.0’ के तहत सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम और दानिश दूसरे नंबर पर रहे। शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया।
शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जल हमारा जीवन और राष्ट्रीय धरोहर है। लगातार अनावश्यक दोहन से जल का स्तर बहुत नीचे जा रहा है, जिससे आगे चलकर काफी संघर्ष करना होगा। कहा कि जल संरक्षण और वर्षा के जल को संरक्षित करने को युवा आगे आएं। एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि पृथ्वी पर पीने योग्य जल मात्र तीन प्रतिशत ही है। इसको संरक्षित करना होगा। जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने कहा जिले के पांच विकास खंडों की 50 ग्राम पंचायतों में वर्षा के जल को संचयन करने को जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान डॉ. सतीश यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रेम चंद, अनुज प्रताप सिंह, डॉ. रूचि द्विवेदी, डॉ. दिलीप वर्मा, डॉ. विकास यादव आदि ने भी संबोधित किया।
भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा पांडेय प्रथम रहीं। उन्हें पांच हजार का चेक और मेडल दिया गया जबकि दूसरे नंबर पर रहे दानिश खान को दो हजार का चेक, तृतीय विजेता कुलसुम को एक हजार का चेक व मेडल दिया गया। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रथम विजेता टीम को पांच हजार, द्वितीय विजेगा टीम को ढाई हजार, तृतीय विजेता टीम को 1250 रुपये का चेक और मेडल दिया।
युवा संवाद में अर्जुन सिंह, गीतांजली सिंह, माधव सिंह और गौरव कुमार को 1500-1500 रुपये का चेक व मेडल, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम आईं वर्षा को एक हजार, द्वितीय साक्षी को 750 और तृतीय शिवानी सागर को 500 रुपये का चेक दिया गया। फोटोग्राफी में राहुल यादव प्रथम, अर्जित पटेल द्वितीय और प्रशांत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें शहर विधायक ने 1000, 750 और 500 के चेक व मेडल दिए। कार्यक्रम का संचालन रवेंद्र पाल सिंह और डीपीओ अनुज प्रताप सिंह ने किया।